खगडि़या, जुलाई 20 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता माली पंचायत के पूर्व मुखिया इंद्रदेव यादव की पत्नी जयरानी देवी का मौत रविवार के देर रात में पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सोमवार के उसके शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार के रात में मृतक जयरानी देवी अपने सगे भाई बबलू यादव के साथ बाइक से कैंजरी मोड़ एनएच 107 से भैंस का दूध लेकर अपने घर वापस लौट रही थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर दूध के बर्तन का संतुलन बिगड़ जाने से जयरानी देवी बाइक पर से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सहरसा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पटना के आईजीएमएस अस्पत...