खगडि़या, सितम्बर 9 -- Khagaria News: खगड़िया : पूर्व पैक्स अध्यक्ष से मांगी तीन लाख रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस बेलदौर, एक संवाददाता। चोढ़ली के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह वार्ड नंबर तीन निवासी विद्यानंद भगत ने बुधवार को थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर खेत में लगे पौधे के घेराबंदी तोड़ देने की धमकी देने की शिकायत की है। घटना मंगलवार के अपरान्ह चार बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक उसने अपने जमीन में मनरेगा के द्वारा पौधा रोपण कर इसकी घेराबंदी की है। इसी घेराबंदी को बचाकर रखने के लिए नामजदों ने रंगदारी में तीन लाख रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले ...