खगडि़या, नवम्बर 10 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने पूर्व एसपी की पत्नी पूजा सिंह समेत सात के विरूद्ध सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य बिन्दुओं को लेकर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पूजा सिंह, उसकी मां पुष्पा देव पारीक, भाई नीरज कुमार पारीक, बहन आरती सिंह, बहनोई सोनू सिंह, मौसा प्रह्लाद मिश्रा व धनवंत सिंह राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आवेदन में थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा सिंह गत तीन व चार नवंबर को आम राहगीरों को रोककर पुलिस अधीक्षक के सरकारी आवास के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठी थी। इससे आवागमन अवरुद्ध था। कहा कि उन्हें हटने के लिए कहने पर वह उग्र हो जा रही थी। इस दौरान उसके द्वारा मेरे सर्विस पिस्टल को पकड़ने का प्रयास किया गया और बोला गया कि मुझे शुट कर दो, एनकाउंटर कर...