खगडि़या, अगस्त 14 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के अलौली प्रखंड अन्तर्गत हरिपुर में संदीप मेमोरियल स्कूल में पुस्तकालय दिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार को दीप प्रज्वलित कर पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संदीप मेमोरियल स्कूल में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अनीता सिंह, निर्देशक सौरभ सुमन व प्रबंध निदेशक अमित कुमार ने बच्चों को पुस्तकों के महत्व को बताया। वही पुस्तकालय की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। साथ ही पढ़ने की आदत को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा विद्यालय का उद्देश्य केवल बच्चों को पाठ्यक्रम की शिक्षा देना नहीं बल्कि उनमें पठन -पठान की रूचि, जिज्ञासा, रचनात्मक और ज्ञान के प्रति प्रेम विकसित करने भी है। यह भी पढ़ें- पुस्तकालय ज्ञान का भंडार हैः असलम प्राचा...