खगडि़या, अक्टूबर 21 -- नवरात्र का समापन और मां दुर्गा की विदाई Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया विजयादशमी के अवसर पर बुधवार को विभिन्न दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति और खोईंछा अर्पण के बाद भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। इस दौरान मंदिरों के साथ-साथ मेला परिसर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। 11 दिनों तक प्रखंड क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। विजयादशमी के दिन विभिन्न दुर्गा मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा की पूर्णाहुति हुई। इसके बाद महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने मां को खोइछा अर्प...