Khagaria News: पुल पर से कूदकर आत्महत्या कर लेने की आशंका
खगडि़या, सितम्बर 3 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बीपी मंडल पुल उसराहा में पुल पर से कोसी नदी में छलांग लगा कर एक युवक के आत्महत्या कर लेने की आशंका जताई जा रही है। हलांकि युवक का शव नहीं मिलने से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा रही है। पुलिस ने पुल पर से युवक का बाइक, मोबाइल एवं एक सुसाइड नोट बरामद कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार के संध्या आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। लापता युवक का पहचान महेशखूंट थाना के राजधाम गांव निवासी गोपाल सिंह के लगभग 32 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक लापता युवक के उपर कई लोगों का कर्ज था। संभवत: लोगों के तगादा से ऊबकर ही उसने पुल पर से कूद कर आत्महत्या कर ली। इधर थानाघ्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.