Khagaria News: पुलिस दीदी अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया जागरूक
खगडि़या, अक्टूबर 5 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस दीदी अभियान के तहत सोमवार को एसआई सरिता कुमारी एवं सिपाही निशु कुमारी की टीम ने नगर पंचायत के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में पहुंच कर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेवारियों से जुड़े बिषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए इसका अनुपालन करने पर जोर दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को वर्तमान समय की संवेदनशील चुनौतियों से अवगत करवाते हुए इसके लिए जागरूक करना है। छात्र छात्राओं को अपने अधिकारों एवं निजी सुरक्षा को लेकर सजग किया गया। एसआइ सरिता कुमारी ने छात्र छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, महिला सुरक्षा एवं साईबर अपराधों से बचाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.