Khagaria News: पुलिस की कार्रवाई में अलग-अलग मामले में दो गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
खगडि़या, जुलाई 14 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ठुठी गांव निवासी शाहबुद्दीन का पुत्र मो. मेहराज एवं करुआ गांव निवासी मो. सुल्तान का पुत्र मो. परवेज के रूप में हुई है। चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने मंगलवार को बताया कि मो. मेहराज पर मारपीट का आरोप में प्राथमिकी दर्ज था। वहीं मो. परवेज पर शराब के नशे में मारपीट का आरोप था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.