खगडि़या, जुलाई 21 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि कोशी कॉलेज में पीजी सेमेस्टर टू के स्टूडेंटस की आंतरिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। परीक्षा को लेकर छात्र व छात्राओं की चहल पहल देखी गई। शेष बचे विषयों की आंतरिक परीक्षा 22 जुलाई को ली जाएगी। इधर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. ललितेश्वर कुमार ने बताया कि सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा ली जा रही है। आंतरिक परीक्षा में सभी स्टूडेंटस को शामिल होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...