खगडि़या, सितम्बर 22 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खगड़िया में पोषण माह अभियान के अंतर्गत सोमवार को कम्युनिटी लंच' (सामुदायिक भोज) कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, मिल-बाँटकर खाने और विभिन्न प्रदेशों के खान-पान एवं संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षावार सामुदायिक भोज में भाग लेते हुए विभिन्न प्रदेशों के पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजन साझा किया। बच्चों ने एक-दूसरे के साथ भोजन किया तथा विभिन्न क्षेत्रों के खान-पान की विशेषताओं को जाना। जिसमें विद्यार्थियों में सहयोग, सहभागिता और आपसी सौहार्द की भावना देखने को मिला। कार्यक्रम प्राचार्य कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया...