खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी के तहत जागरूकता फैलाने एवं बच्चों में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एन क्लब में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को तीन सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में आयोजित निबंध प्रतियोगिता का विषय प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, मेरे सपनों का घर और प्लास्टिक वरदान या अभिशाप रखा गया था। इसमें मध्य विद्यालय हाजीपुर आवासबोर्ड, खगड़िया की प्रतिभाशाली छात्रा प्रज्ञा पुष्पम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में इसी विद्यालय की छात्रा संध्या कुमारी ने तृतीय स...