खगडि़या, जुलाई 9 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पीएमश्री योजना के तहत आदर्श मिडिल स्कूल बेलदौर के कक्षा छह से आठ तक को गांधी इंटर हाईस्कूल में मर्ज किए जाने का विरोध पोषक क्षेत्र के अभिभावक कर रहे हैं। अभिभावकों के विरोध एवं अधिकारियों को दिए गए आवेदन पर इसे अब तक रद्द नहीं किए जाने से अभिभावकों में नाराजगी पनप रही है। जानकारी के मुताबिक अभिभावकों ने अधिकारियों को पत्र लिखकर आदर्श मिडिल स्कूल बेलदौर के पास कक्षा आठ तक के सभी छात्र छात्राओं के लिए पर्याप्त जमीन, वर्ग कक्ष के साथ ही अन्य बुनियादी सुविधा उपलब्ध होने की बात बताते हुए कहा है कि कन्या मिडिल स्कूल, बेलदौर के पास जमीन एवं भवन दोनों का अभाव है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मॉडल स्कूल भवन को जीविका प्रशिक्षण केंद्र बनाने की घोषणा से आक्रोश इसलिए आदर्श मिडिल स्कूल बेलदौर के...