खगडि़या, जुलाई 20 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस से पिस्टल छीनकर भागने के मामले में शेष बचे नामजदों की गिरफ्तारी घटना के एक सप्ताह के बाद भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि गत14 जुलाई के रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे के करीब वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस के रात्रि गश्ती दल पर अपराधियों ने हमला कर पिस्टल, मोबाइल एवं टोपी छीनकर फरार हो गया था। हलांकि घटना के कुछ घंटों के अंदर ही पुलिस ने छीनी गई पिस्टल, टोपी एवं मोबाइल के साथ एक आरोपी कुर्बन गांव निवासी स्वर्गीय लालो सादा के बीस वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : प्राथमिक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा इस क्रम में की गई पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार अपराधी के पैर में एक गोली भी लगी थी। पुलिस पर किए गए हमले ...