खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के पितैंंझिया रेलवे ढाला के समीप शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बड़ी मलिया गांव निवासी सुनील कुमार चौरसिया के 32 वर्षीय पुत्र अर्पण कुमार चौरसिया के रूप में की गई है। घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया। परिजनों का कहना है कि युवक का अपनी पत्नी और ससुराल वालों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: पीरी बाजार में युवक का शव मिलने से सनसनी, गले पर कटाव के निशान, हत्या की आशंका उनका आरोप है कि सस...