खगडि़या, अक्टूबर 18 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता पसराहा थाना एन एच 31 पितोंझिया ढाला अमरजीत मुखिया बासा के निकट शनिवार की शाम एक पिकअप पलटने से भागलपुर जिले की सात महिला पशुपालक जख्मी हो गई। जख्मी महिलाओ में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख्मी की पहचान भागलपुर जिले के नारायणपुर वार्ड संख्या 12 के रहने वाले मो. यक ीम की पत्नी जन्नतुन, मो. इजरायल की पत्नी शबाना खातून, मो. इम्तियाज की पत्नी रहाना खातून, मो. क्याम अली की पत्नी फुही खातून, मिथिलेश कुमार की बेटी रेशो कुमारी और मो. मुकीम की पत्नी शहनाज खातून व एक अज्ञात महिला शामिल हैं। जख्मियों में पांच महिलाओं को इलाज के लिए शहर के परमानंदपुर स्थित श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वही दो जख्मियों को सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी महिल...