खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर थाना क्षेत्र में एक पानी भरे गड्ढे में अज्ञात महिला का शव सोमवार को उपलाते हुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर आग की तरह फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ददरोजा-बघरा गांव के बीच स्थानीय लोगों ने सुबह गड्ढे में एक महिला के शव को पानी में तैरते हुए देखा। शव की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है या तो उसकी मौत डूबकर हुई या किसी ने हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : पानी भरे गड्ढे में मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। शव पूरी तरह फूल चुका था। जिससे उसकी पहचान एवं उम्र का ...