Khagaria News: पांच पैक्सों ने शुरू की धान की खरीदारी, अब तक 23 एमटी धान की हुई अधिप्राप्ति
खगडि़या, नवम्बर 19 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि शुरुआती दौर में धान खरीद की रफ्तार काफी धीमी है। अब तक जिले की पांच पैक्स समितियों के माध्यम से मात्र सात किसानों से 23.1 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की गई है। बुधवार से जिले में पांच पैक्सों ने धान क्रय का काम शुरू किया। ऐसे में आने वाले दिनों में खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 129 पैक्स और छह व्यापार मंडलों में से 53 पैक्स समितियों का चयन धान अधिप्राप्ति के लिए किया गया है। इन समितियों के माध्यम से किसानों से सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदारी की जानी है। जिले को इस वर्ष कुल 29 हजार 393 मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य दिया गया है। इसके मुकाबले अब तक हुई खरीदारी काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.