खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि कटिहार-बरौनी रेलखंड के पसराहा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में रविवार को रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति पसराहा के द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। शांतिपूर्ण धरना का मुख्य उद्देश्य पसराहा स्टेशन पर रेल यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना और लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को प्रमुखता से रेल प्रशासन तक पहुंचाने के लिए हुंकार भरी। कार्यक्रम को पूर्वोत्तर रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष जोशी, रामसेवक सिंह, मो . रिजवान, नरेश प्रसाद सिंह, रणधीर कुमार, सच्चिदानंद यादव आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि दशकों बाद आज भी पसराहा स्टेशन विभागीय उपेक्षा के शिकार है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ख...