खगडि़या, अक्टूबर 1 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि कटिहार-बरौनी रेलखंड के अत्यंत सामरिक महत्व के पसराहा स्टेशन पर रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति पसराहा के आह्वान पर 2अक्टूबर गांधी जयंती के दिन उपभोक्ताओं के मूलभूत समस्याओं और पसराहा में तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए आज एक दिवसीय धरना होगा। समिति के संयोजक सच्चिदानंद सिंह ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि पखवाड़ा पहले विभाग को इसकी सूचना दी गई थी कि अहिंसा दिवस के पूर्व तक अगर समस्या का निपटारा नहीं हुआ तो 2 अक्टूबर गांधी जयंती अहिंसा दिवस के दिन रेल उपभोक्ता पसराहा स्टेशन पर शांतिपूर्ण धरना देंगे। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन की मांग को लेकर दो अक्टूबर को पूर्णिया में पेंशन सत्याग्रह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...