Khagaria News: पसराहा: बिजली के तार के संपर्क में आने से एक मजदूर की गई जान
खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि पसराहा थाना क्षेत्र के सर्किल संख्या एक के अंतर्गत पिपरपाती गांव में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरपांती पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी कपिलदेव ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र मंगल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगल कुमार गांव के ही निवासी अशोक यादव के घर पर पिछले कई महीनों से मजदूरी का काम कर रहा था। शनिवार को बारिश के दौरान वह अचानक बिजली के एक लाइव तार के संपर्क में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खागड़िया : करंट लगने से एक युवक की मौत, परिजनों ने पसरा मातम घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उसे अचेतावस्था में तुरंत इलाज के लिए खगड़िया के एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.