खगडि़या, सितम्बर 22 -- Khagaria News: परबत्ता। एक प्रतिनिधि विधानसभा क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाए उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत परबत्ता में इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम के निर्माण के लिये जमीन चिह्नित की गई है। इस योजना के तहत परबत्ता व गोगरी अंचल में एक-एक इंडोर बैडमिंटन एवं विविध खेल-कूद स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव है। इसको लेकर बिहार विधानसभा के सदस्य बाबूलाल शौर्य ने अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी को पत्र भेजकर सरकारी भूमि चिह्नित करने व निर्माण प्रक्रिया क़ो आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। विधायक के पत्र के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी ने पत्र जारी कर परबत्ता एवं गोगरी अंचल से उपयुक्त सरकारी भूमि उपलब्ध कराने को कहा। आशिकारी ने तत्परता दिखाते हुवे राजस्व कर्मचारियों से स्थल व अभिलेखो की ...