खगडि़या, नवम्बर 18 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के जीएन बांध स्थित मधेपुर ढाला के पास मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक क़ो ग्रामीणों ने खदेड़कर मंगलवार को पकड़ लिया। मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक नयागांव पंचखुट्टी गांव निवासी नीलेश कुमार बताया जा रहा है। पीड़ित नयागांव पचखुट्टी गांव निवासी फुलेन मंडल के पुत्र सूरज कुमार और नयागांव निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वे जीएन बांध से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने मोबाइल छीनकर फरार हो गया। दोनों नेे ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस क़ो दी। इधर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद गोगरी एसडीओ गोगरी के समक्ष अग्रतर कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...