खगडि़या, अक्टूबर 28 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि गंगा नदी का जलस्तर घटते ही प्रखंड के अगुवानी-सुल्तानगंज घाट पार कर भागलपुर, मुंगेर आदि क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गईं है। आज घाट की स्थिति यह है की कीचड़मय रास्ते होकर यात्रियों क़ो नाव पर चढ़ने के लिए जाने पड़ते हैं। अब यात्रियों को उपधारा में बने स्टील पुल को पारकर नाव तक पहुंचना पड़ रहा है। पुल के उतार-चढ़ाव वाले हिस्से में कीचड़ और हल्का जलजमाव होने से आवागमन मुश्किल सा हो गया है। खासकर बाइक सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन भरे रास्ते पर दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। घाट पर आने-जाने वाले यात्रियों को नाव तक पहुंचने में सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्टील पुल के दोनों ओर कीचड़ और पानी जमा होने से पैदल यात्रियों के साथ दोपहिया वाहन चा...