Khagaria News: परबत्ता: 14 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
खगडि़या, जुलाई 9 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि भरतखंड थाना पुलिस ने छपेमारी कर 14 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी क़ो गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी यदुवंशनगर भरतखंड गांव निवासी विद्यानन्द यादव का पुत्र बबलू यादव बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत बुधवार की रात गुप्त सूचना मिली कि उक्त गांव में एक युवक चोरी छिपे शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यदुवंशनगर भरतखंड स्थित बबलू यादव के घर की छापेमारी कर दी। घर की तलाशी के दौरान घर से 14 लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौक़े पर पुलिस ने शराब के कारोबारी क़ो गिरफ्तार कर लिया। इधर भरतखंड थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना क़ो लेकर कानून प्रक्रिया कर गिरफ्तार नामजद क़ो न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया न्यायालय भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.