खगडि़या, सितम्बर 11 -- Khagaria News: परबत्ता। एक प्रतिनिधि नगर पंचायत परबत्ता अंतर्गत करना गांव के समीप स्थित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की कथित अव्यवस्थाओं के विरोध में अगुवानी-महेशखुंट मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया। बड़ी संख्या में बच्चों के सड़क पर उतरने से मुख्य मार्ग पर वाहनों का आना जाना ठप हो गया। आवागमन बाधित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों का कहना था कि भीषण गर्मी के बावजूद कक्षाओं में पर्याप्त पंखे की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा शौचालय समेत विद्यालय की अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी परेशानी बनी हुई है। बच्चों ने एमडीएम की गुणवत्ता और शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया। उनका कहना था कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी विभाग और ...