खगडि़या, अक्टूबर 10 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के बंदेहरा गांव निवासी रजनीश कुमार की पत्नी राधिका कुमारी के घर पहली संतान के रूप में बेटी के जन्म से परिवार में खुशियों का माहौल है। सीएचसी में नन्ही परी के शनिरवार को जन्म के बाद परिजनों में उत्साह का माहोल देखने को मिला। परिवार ने बच्ची का नाम अंशिका राज रखी है। इधर पहली संतान के रूप में बेटी के आगमन से माता-पिता रजनीश कुमार व राधिका कुमारी बेहद खुश हैं। वहीं, दादा सिकंदर दास और दादी इंदु देवी ने भी पोती के जन्म पर प्रसन्नता जाहिर की। घर में नन्ही परी के आने से परिवार के सदस्यों के बीच उत्सव जैसा माहौल है। परिजन बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। मौके पर दादा-दादी ने कहा कि बेटा और बेटी दोनों समान हैं। दोनों को परिवार में बराबर प्यार, सम्मान और आगे बढ़...