खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नयागांव पंचखुट्टी गांव के एक युवक की शादी का शेहरा सजने के बतौर आठ दिन पूर्व ही उसकी अर्थी उठ गई। मृत युवक नयागांव पंचखुट्टी गांव निवासी स्व. कैलाश साह का 24 वर्षीय पुत्र इलू कुमार बताया जा रहा है। घटना गत शनिवार की दोपहर की है तथा यह घटना भागलपुर जिला के रेलवे स्टेशन नाथनगर स्थित केबिन के पास की है।

शादी की तैयारियां इधर मृत युवक की मां इंदु देवी आदि ने बताया कि उनके पुत्र इलू की शादी आगामी 24 जुलाई को भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित खरीक में होनी थी। शादी को लेकर लड़का पक्ष द्वारा गत शनिवार को लगन लाया गया था। दोनों पक्षों द्वारा शादी की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच शनिवार की दोपहर विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

परिवार का दुःख इधर घटना बाद ...