खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के मड़ैया बाजार में महेशखूंट-अगुवानी सड़क पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पर्व क़ो लेकर अधिकारी काफी सख्त दिखे। सड़क के दोनों किनारे दुकानदारों द्वारा चदरा लटकाकर, ठेला लगाकर, खुदरा सामान बेचने वाले विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण किए जाने से बाजार में अक्सर भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परशानी होती थी। इस समस्या को देखते हुए शुक्रवार क़ो सीओ हरिनाथ राम व मड़ैया थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सड़क का अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों और ठेला विक्रेताओं को हटाया गया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। इधर सीओ हरि...