खगडि़या, सितम्बर 9 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के बौका बहियार से बैसा गांव निवासी स्व. बच्चो चौरसिया का 45 वर्षीय राजेश कुमार लापता है। हालांकि शाम तक बहियार से घर नहीं लौटने के बाद परिजन उसे खोजने बौका बहियार गया, लेकिन किसान का कोई सुराग नहीं मिला क सिर्फ किसान का साइकिल हसुआ व कुछ सामान पुलिस ने दूसरे के खेत से बरामद किया है। परिजन द्वारा बताया गया की प्रतिदिनों की भांति सोमवार की सुबह करीव 4 बजे वह साइकिल पर सबार होकर बौका बहियार गया हुआ था। प्रतिदिन घास आदि लेकर करीव 6 बजे लौट जाया करता था। जब सोमवार के करीब 4 बजे किसान बहियार से वापस नहीं लौटा तो परिजनों के बीच खलबली मच गई। जब कही पता नहीं चला तो उनके परिजन ने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस क़ो दी। सूचना मिलते ही पुलिस बौका बहियार पहुंचकर खोजबीन की, लेकि...