Khagaria News: परबत्ता: पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, उमड़ा जनसैलाब
खगडि़या, सितम्बर 1 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथपांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हो गया। कार्यक्रम क़ो लेकर यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। वैदिक मंत्रों की गूंज और हवन कुंड की 'सुगंधित धूम्रलहरियों के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ यज्ञ में सहभागिता निभायी। महायज्ञ के दौरान शशि कुमार एवं अशोक कुमार के मार्गदर्शन में विधिवत पूजा-पाठ और हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। पांचों कुंडों में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञाग्नि में आहुतियां अर्पित कीं। यज्ञाचार्यों ने गायत्री साधना, यज्ञ और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सदाचार, संयम, सेवा और संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। गायत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.