खगडि़या, सितम्बर 1 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड के ग्राम पंचायत राज लगार के वार्ड नंबर-14 में पीएचईडी विभाग द्वारा लगाया गया चापाकल पिछले करीब दो माह से खराब पड़ा है। चापाकल बंद रहने से स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंच सदस्य मनोहर कुमार यादव ने बताया कि चापाकल खराब होने की सूचना कई बार पीएचईडी विभाग को दी गई। कुछ दिन पूर्व भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक चापाकल की मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्तर पर लगाए गए चापाकल का लंबे समय तक खराब रहना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द चापाकल की मरम्मत करवाकर पेयजल सुविधा बहाल करने की मांग की है। इधर बीडीओ संतोष कुमार पं...