खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के दो गांवों से दो सहेली बैंक जाने का बहाना बनाकर फरार हो गई हैं। घटना गत 11 अगस्त की है। इस घटना क़ो लेकर दोनों पक्षो द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया है। फरार चल रही दो सहेली के परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों ने बताया कि परबत्ता स्थित स्टेट बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोनों के घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई अता -पता नहीं चल सका है। इधर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है। घटना क़ो लेकर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...