खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में सोमवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उपचाररत टीबी मरीजों के बीच प्रोटीनयुक्त फूड पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ संतोष कुमार पंडित, सीओ हरिनाथ राम व सीएचसी प्रभारी डॉ कशिश ने मरीजों को पोषण सामग्री प्रदान की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी से पीड़ित मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर पोषण उपलब्ध कराना व उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। इधर सीएचसी प्रभारी डॉ कशिश ने टीबी के इलाज में नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री से मरीजों को शारीरिक कमजोरी दूर करने और स्वास्थ्य लाभ में मदद मिल सकती है। इस कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए ...