खगडि़या, जुलाई 9 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत पिपरालतीफ पंचायत के वार्ड नंबर 22 स्थित चमकलाल सिंह गली में थोड़ी सी बारिश से पूरा गलीं जलमग्न हो जाता है। जलजमाव के उपरान्त पैदल चलना भी लोगों को मुश्किल हो जाता है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद गली में घुटने भर तक पानी जमा हो जाता है। जलजमाव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाई होती है। स्कूल जाने वाले छात्रों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि बाइक और साइकिल चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश से जलजमाव, नाली न होने से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी गली में फैली गंदगी और ठहरे हुए पानी से संक्रामक फैलने की आशंका बनी ...