खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के खीराडीह पंचायत के डीलरों क़ो गोदाम प्रबंधक द्वारा घटिया राशन उपलब्ध काराये जाने से डीलरो के बीच काफी आक्रोश देखा जा रहा है। डीलरो द्वारा घटिया राशन वितरण किए जाने से डीलर व उपभोक्ताओं के बीच विवाद का होना आम बात बनी हुई है। वही विभाग के अधिकारी इस समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं। इधर खीराडीह के डीलर नेहा कुमारी आदि ने बताया कि गोदाम प्रबंधक द्वारा डीलरं क़ो घटिया राशन उपलब्ध कराया गया। घटिया राशन उपलब्ध कराए जाने से राशन वितरण में काफी विवाद हो रहा है। गोदाम प्रबंधक द्वारा गेहूं काफी घटिया क्वालिटी की दी गई।ं यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी पर किसानों का फूटा गुस्सा, कृषि कार्यालय पर प्रदर्शन गोदाम प्रबंधक द्वारा उपलब्ध काराये गए गेहूं इतना घटिया है कि वह मावेशी क़ो खिलाने ...