खगडि़या, अक्टूबर 28 -- Khagaria News: परबत्ता, एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के बैसा गांव में गत मंगलवार की रात जन्मदिन मनाने के दौरान करंट लगने से एक 10 वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची बैसा गांव निवासी राबो यादव उर्फ़ रविन्द्र यादव का की 10 वर्षीया पुत्री सोनम प्रिया बतायी जा रही है। यह घटना उस वक्त हुई जब जन्मदिन की उत्सव की ख़ुशी रविन्द्र यादव अपने देवस्थान में पुत्री को पूजा कराने ले गए थे। उन्हें क्या पता था कि जन्मदिन की ख़ुशी उसकी बेटी की मौत का पैगाम लेकर आया है। मिली जानकारी के अनुसार राबो यादव उर्फ़ रविन्द्र यादव अपनी पुत्री सोनम प्रिया के जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मना रहे थे। इसी दौरान अपने देवस्थान में प्रसाद चढ़ाकार उक्त बच्ची क़ो देवस्थान में प्रणाम करने के लिए जाने क़ो कहा। इसी क्रम में ग्रिल के संपर्क में बिजली के झटके स...