खगडि़या, नवम्बर 26 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के लगार गांव से पुलिस ने एक हमलावर क़ो गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हमलावर लगार गांव निवासी स्व. शिवाधीन दास के पुत्र रितु दास बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष 2023 के 22 जून क़ो तत्कालीन सीओ चंदन कुमार एसडीओ गोगरी के आदेश के आलोक में लगार मौजा के खाता संख्या 316 एवं खेसरा संख्या 795, 794 और 796 की मापी कराने गए थे। मापी के दौरान कुछ एक पक्ष द्वारा पुलिस व अधिकारी के साथ बाद विवाद अधिकारी के साथ मारपीट तथा उनके पास मौजूद 1750 रुपये व नापी आदेश की छायाप्रति छीन ली गई थी। पुलिस व अधिकारी पर ईट पत्थर से हमले किए गये थे। इस हमले में अधिकारी व एएसआई अशोक मंडल क़ो चोटे आई थी। इस घटना क़ो लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। इधर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने बताय...