खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता दिघौन पंचायत के तरौना गांव निवासी मोहम्मद सज्जाद अली ने गुरूवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कट्टा के बल पर पत्नी का अपहरण कर लेने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक उसे अपहृत पत्नी से तीन बच्चे हैं। घटना बुधवार की देर रात की बताई है। आवेदक के मुताबिक घटना के समय वे अपने पत्नी के साथ घर में सोए हुए थे। इसी क्रम में गांव के ही एक व्यक्ति ने कट्टा का भय दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। इसका विरोध करने पर नामजद के समर्थन में उसके कई अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचकर उसके साथ मारपीट करने लगे। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...