खगडि़या, अक्टूबर 28 -- Khagaria News: खगड़िया, विधि संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में तथा शिक्षा विभाग, खगड़िया के सहयोग से जिले में 'सुरक्षित बचपन अभियान' संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा यौन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम एवं साइबर अपराध जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत जिले के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं वाले सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में रह...