खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नीलाम पत्र वाद के वादों के निष्पादन की प्रक्रिया को प्रभावी एवं सुचारू बनाना तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ट्रेनिंग दिया गया। इस दौरान जिले के संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान नीलाम पत्र वादों से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, निर्धारित प्रावधानों एवं मामलों के निष्पादन की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वादों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा मामलों के शीघ्र निष्पादन की बात ट्रेनर ने कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...