खगडि़या, सितम्बर 1 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं का निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीकेसे पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें डीएम विक्रम विरकर नेप्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला योजना कार्यालय, लघु सिंचाई प्रमंडल, खगड़िया, पथ प्रमंडल, खगड़िया, विद्युत प्रमंडल, खगड़िया, ग्रामीण कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बुडको सहित अन्य तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने सभी संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ...