खगडि़या, अक्टूबर 8 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के मानसी थाना में गुरुवार को प्रबुद्ध लोगों के बीच शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में ट्रैफिक, विधि व्यवस्था आदि पर आगामी दुर्गा पूजा को लेकर चर्चा की गई। इसमें सभी दुर्गा पूजा के सम्मानित सदस्य एवं अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित हुए। वही दूसरी ओर मानसी थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि निर्धारित रूट से ही मांं दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होगा। पंडाल को सीसीटीवी से लैस किया जाएगा। सभी पूजा समितियां प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूजा एवं मेला का आयोजन करें। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: पंडाल के सेफ्टी फीचर पर रखी जाए नजर: सीओ किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत...