खगडि़या, सितम्बर 2 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सेवाकेंद्र अलौली के तत्वावधान में मंगलवार को मध्य विद्यालय कामाथान, अलौली, खगड़िया में नशामुक्ति एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 780 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी प्रियंका बहन एवं अनीता बहन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने की नशामुक्ति प्रतिज्ञा कराई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ उसके मन, परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं में आध्यात्म...