Khagaria News: नशापान से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार होता है प्रभावित
खगडि़या, सितम्बर 4 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत में गुरूवार को नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन पंचायत की मुखिया मंजू देवी ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। इससे स्वास्थ्य, रिश्ता, शिक्षा और रोजगार पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर शिक्षक नेता ब्रजेश कुमार, संचालक अजीत कुमार, मुकेश कुमार, श्यामदेव प्रसाद, कृष्णा यादव, बाबुल कुमार, अशोक पोद्दार, उतम साह, कौशल यादव, रमण यादव, बिट्टू कुमार, राजनी यादव, पवन यादव आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.