Khagaria News: नवजात की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को एक नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर आरोप लगाया कि प्रसव के समय बच्ची की स्थिति काफी गंभीर थी। उस समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को प्रसव कक्ष में आकर नवजात की स्थिति देखने को कहा गया लेकिन चिकित्सक समय पर नहीं पहुंचे। बाद में चिकित्सक के पहुंचने पर बच्ची को बाहर दिखाने की बात कही गई। परिजन नवजात को लेकर निजी क्लिनिक गए, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर चिकित्सक द्वारा नवजात का उचित उपचार किया जाता तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.