खगडि़या, जुलाई 3 -- Khagaria News: परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर भेलवा पंचायत के नयागांव में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर एक घर में घुस गया। घटना बाद परिजनों व स्थानीय लोगो के बीच अफरातफरी मच गई। हुआ यूं कि मिट्टी लाने जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में जा घुसा। घटना के दौरान जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। कुछ देर के लिये लोगो के बीच अफरा तफरी का माहोल बन गया क प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर मिट्टी लाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर सड़क छोड़कर सीधे पंकज मल्लिक के घर की ओर बढ़ गया और घर के बाहरी हिस्से को क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर घुस गया। स्थानीय मुखिया रामविनय कुमार सिंह ने बतया की घर के किसी व्यक्ति क़ो किसी प्रकार की क्षति नहीं हु...