खगडि़या, अक्टूबर 21 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया गया। शांतिपूर्ण पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहे। मुंगेर कमिश्नर ंमगलवार को कात्यायनी मंदिर व चौथम दुर्गा मंदिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। शहर के दाननगर में अयोध्या की तर्ज पर बनाये गए तोरणद्वार शहर के दुर्गा मेला का मुख्य आकर्षण रहा। वही बुधवार से प्रतिमा का भी विसर्जन शुरू हो गया। शहर के सन्हौली स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को बुधवार की शाम श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। विजयादशमी के मौके पर मां की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अरवल में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन मां दुर्गा के जयकारों से पूरा इलाका ग...