खगडि़या, अक्टूबर 1 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि सरकारी बांध के लिए जमीन दी, कागजी प्रक्रिया पूरी हुई और वर्षों गुजर गए, लेकिन मुआवजा राशि आज भी किसानों की पहुंच से दूर है। रानी सकरपुरा पंचायत के दर्जनों किसान अपनी जमीन का मुआवजा पाने के लिए लंबे समय से सरकारी दफ्तरों और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। हर बार आश्वासन मिला, मगर भुगतान की तारीख अब तक तय नहीं हो सकी है। मुआवजा भुगतान में हो रही देरी को लेकर किसानों में गहरी नाराजगी है। किसानों का कहना है कि जमीन लेने के बाद विभागीय स्तर पर कई बार भुगतान का भरोसा दिया गया। वरीय अधिकारियों से लेकर मंत्री स्तर तक मामला पहुंचा, लेकिन वर्षों बाद भी उन्हें अपनी जमीन की कीमत नहीं मिल सकी है। इसी बीच किसानों की मांग पर गुरुवार को एडीएम पुष्पेश कुमार ने नगर सुरक्षा तटबंध का निरीक्षण किया। ...