Khagaria News: नगर सभापति अर्चना कुमारी ने 12.79 लाख की लागत से नवनिर्मित नाला का किया उद्घाटन
खगडि़या, सितम्बर 6 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-12 के दान नगर में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य पूरा हुआ है। लगभग 12 लाख 79 हजार 172 रुपये की लागत से नवनिर्मित नाला का उद्घाटन शनिवार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया। नाला निर्माण पूरा होने से दान नगर के लोगों को जलनिकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर बरसात के मौसम में पानी जमा होने की समस्या से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नवनिर्मित फउउ नाला इस समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन के बाद नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि सड़क, नाला, जलनिकासी सहित अन्य जरूरी विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य का वास्तव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.