खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता इतमादी पंचायत के वार्ड नंबर पांच गांधीनगर गांव निवासी मांगन शर्मा के पुत्र कुंदन कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए घर से नकद एक लाख रुपये एवं सोने-चांदी का जेवरात लेकर फरार हो जाने की शिकायत की है। घटना गत 4 अक्टूबर की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक घटना के समय वह जीविकोपार्जन के लिए परदेश में था। घटना के दिन उसकी पत्नी अनुष्का देवी ने ससुराल वालों को बाजार जाने का बहाना बनाकर घर से जो निकली, वह अभी तक वापस लौट कर नहीं आई है। आवेदक ने बेगुसराय के मियांचक वार्ड नंबर 22 निवासी रामप्रवेश सोनी के पुत्र मोहन कुमार पर आशंका जताते हुए कहा है कि उसकी पत्नी उससे प्राय: मोबाइल पर बात करते रहते थी। आवेदक का विवाह पांच वर्ष पहले हुई थी, जिससे उसे त...